यहां एक रिटायर्ड  सरकारी कर्मचारी और उनकी बहू को स

आतंकी फंडिंग का आरोप बताकर ससुर-बहू से 12 लाख ठगे आतंकी फंडिंग का आरोप बताकर ससुर-बहू से 12 लाख ठगे

आतंकी फंडिंग का आरोप बताकर ससुर-बहू से 12 लाख ठगे

आपरेशन सिंदूर में आतंकी फंडिंग का आरोप लगाकर डराया

लखनऊ। यहां एक रिटायर्ड  सरकारी कर्मचारी और उनकी बहू को साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख रुपये ऐंठ लिये। जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप काल कर ऑपरेशन सिंदूर में टेरर फंडिंग का आरोप बताकर जेल भेजने की धमकी दी और उन्हें पांच दिन तक डिजिटल आरेस्ट कर रखा था। पीड़ित वृद्ध ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ब्रजेश कुमार यादव के अनुसार सालेह नगर दिलकुशा बंगला बाजार निवासी नरेंद्र कुमार मौर्या सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को सुबह साइबर जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल की। खुद को पुलिस अधिकारी बताककर कहा-ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान से आपके बैंक अकाउंट में रुपयों का लेनदेन हुआ है। मौर्य ने बताया कि यह सुनते ही वह घबरा गए। जालसाज ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद जालसाज इसकी जानकारी बहू कामिनी को दी। कुछ देर में जालसाजों का दोबारा फोन आया। बहू ने बात की। उसे भी जेल भेजने की धमकी दी।