चंद्रशेखर आजाद ने देवल गांव पहुंच कर पीड़ित केतन ल

आखिर 3 दिन बाद देवल गांव पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, केतन लाल के परिजनों से मिलकर की CBI जांच की मांग

चंद्रशेखर आजाद की देवल गांव यात्रा

उत्तर प्रदेश की नगीना संसदीय सीट से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आखिरकार दो दिन बाद बीते कल शाम 6:30 बजे प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत केतन लाल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी ली। सांसद ने मामले पर गहरा दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच के साथ सीबीआई जांच की मांग की तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। करीब तीन घंटे गांव में रहने के बाद वह 10:30 बजे वापस लौट गए।

हरिद्वार में रोका

गौरतलब है कि प्रतापनगर के देवल गांव निवासी केतन लाल की 8 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद उनकी मौत हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। इससे पहले 28 जून को चंद्रशेखर आजाद मृतक के परिजनों से मिलने के लिए टिहरी रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें हरिद्वार में रोक दिया था। इसके विरोध में सांसद ने वहीं धरना दिया। बाद में पुलिस ने 30 जून को मुलाकात कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

पैदल चलकर पहुंचे सांसद

मंगलवार को सांसद एक बार फिर काफिले के साथ प्रतापनगर के लिए रवाना हुए, लेकिन हरिद्वार में पुलिस ने उन्हें फिर रोक लिया। बाद में सीमित संख्या में लोगों और वाहनों के साथ आगे जाने की अनुमति दी गई। भद्रकाली और नरेंद्रनगर में भी पुलिस ने समर्थकों के बढ़ते काफिले को रोक दिया। इससे नाराज सांसद अपने कुछ समर्थकों के साथ बारिश के बीच करीब तीन किलोमीटर पैदल हिंडोलाखाल तक पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने एक स्कॉर्ट वाहन सहित तीन वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी, जिसके बाद वह देवल गांव पहुंचकर केतन लाल के परिजनों से मिले।

निष्पक्ष जांच की मांग

मुलाकात के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने लाने के लिए इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए साथ उनका कहना था कि परिवार को विस्थापित किया जाए यहां पर परिवार को लगातार धमकी और उनसे बैर किया जा रहा है उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया वही पौड़ी से केतन के घर आ रहे आनन्द कुमार,अमित कुमार, गढ़वाल प्रभारी बादल,जिला अध्यक्ष सुरेश मुयाल जी,नगर अध्यक्ष मनोज बाल्मिकी अमित खत्री को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।