बेरासी सिरूम पंचायत में हुई बैठक, पत्रकारों की रह

चांडिल: कुकडु प्रखंड में 5 प्रशिक्षु आईएएस-आईपीएस आफिसरों ने किया क्षेत्रावलोकन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क:  5 प्रक्षुण आईएएस-आईपीएस  अधिकारियों ने कुकडु प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अवलोकन किया. भ्रमण में एक महिला प्रशिक्षु आई एस अधिकारी सहित चार पुरूष प्रशिक्षु आई ए एस-आई पी एस अधिकारियों ने क्षेत्र भरण किया. इसी दौरान तिरुलडीह में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र, कूदा ग्राम में स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कूदा, कुकडु में स्थित बालिका आवासीय विद्यालय का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवम छात्र- छात्राओं से बातचीत कर पठन पाठन से संबंधित चर्चा किए.उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूदा कन्या एवम आवासीय बालिका विद्यालय कुकडु में छात्राओं ने स्वागत नृत्य एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया. स्कूली बच्चों के साथ भी बातचीत किय.

इसके बाद कुकडु में दीदी बाड़ी का निरीक्षण उपरांत बेरासी सिरुम पंचायत भवन में बैठक कर सभी विभागीय कर्मी से बातचीत किये, हालांकि इस दौरान पत्रकारों को मीटिंग में  घुसने से मना कर दिया गया. चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी ने पत्रकारों को कहा कि मीटिंग में कुछ अवश्ययक बातें होगी इसलिए पत्रकार लोग बाहर ही रहिये. बैठक उपरांत पूरी टीम छातारडीह में फील्ड विजिट किये एवम तत्पश्चात पहले दिन का फील्ड विजिट खत्म किया गया. कुकडु प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने बताया कि पहला दिवस का क्षेत्र भ्रमन समाप्त हुआ जो आगे 12 नवम्बर तक चलेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष पर इस बार पांच दिनों तक विभिन्न रंगों में रंगेगा सिमडेगा