झारखंड

चाईबासा सदर अस्पताल में खौफनाक लापरवाही, 5 बच्चों को चढ़ा दिया HIV पॉजिटिव ब्लड, सभी संक्रमित

न्यूज़11 भारत चाईबासा/डेस्क: झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया हैं. स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि अस्पताल के ब्लड बैंक से पांच बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया. यह घटना बच्चों और उनके परिवारों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई हैं.

संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़ी प्रारंभिक जांच में एक बच्चे के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने और जांच की, जिसमें चार और बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए. अब तक कुल पांच बच्चे इस घातक संक्रमण की चपेट में हैं. सभी बच्चे थैलेसीमिक है और उन्हें सदर अस्पताल में खून चढ़ाया गया था.

हाईकोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया. इसके बाद रांची से स्वास्थ्य विभाग की टीम चाईबासा पहुंची और अस्पताल में ब्लड बैंक के रिकॉर्ड और बच्चों की रिपोर्ट की जांच शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

परिवारों में चिंता और डर सात वर्षीय थैलेसीमिक बच्चे के पिता ने पहले ही पश्चिमी सिंहभूम के डीसी से शिकायत दर्ज कराई थी. पिता ने बताया कि उनके बच्चे की जांच में 18 अक्तूबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. परिवार ने खुद भी अपनी जांच कराई, जिसमें दोनों निगेटिव पाए गए. इस घटना के बाद अस्पताल में ब्लड चढ़वाने वाले मरीजों और उनके परिवारों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया हैं.

यह भी पढ़े: बेतिया में BJP सांसद से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग, बेटे की जान पर भी खतरा