Sanchar Saathi APP : केंद्र सरकार ने संचार साथी ऐप

केंद्र सरकार ने संचार साथी ऐप के प्री - इंस्टॉलेशन की हटाई अनिर्वायता, कहा - 'बढ़ती लोकप्रियता..'

केंद्र सरकार ने संचार साथी ऐप के प्री - इंस्टॉलेशन की हटाई अनिर्वायता, कहा - 'बढ़ती लोकप्रियता..'

Sanchar Saathi APP : केंद्र सरकार ने संचार साथी ऐप प्री - इंस्टॉलेशन के फैसले को वापस ले लिया है. टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने बताया कि संचार साथी ऐप की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने अनिवार्यता को खत्म कर दिया है.

संसद में सिंधिया ने कहा कि दूर संचार का क्षेत्र बड़ा माध्यम है. आज देश के अंदर हमारे 1 मिलियन यूजर्स हो चुके हैं, लेकिन जहां सकारात्मक उपयोग किया जाता है. ऐसे कई तत्व हैं, जो नकारात्मक उपयोग भी करते हैं और सरकार का दायित्व होता है कि नकारात्मक उपयोग से बचाए. इस ऐप के जरिए जासूसी संभव नहीं है. 

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दूर संचार सेवाओं में सरकार का संचार साथी ऐप को प्री लोड की अनिर्वायता को लेकर एक आदेश देश के सामने आया है. उसके बाद मंत्री ने स्पष्टीकरण दिया है. ऐप प्री लोड किया जाएगा. बाद में आप डिसेबल कर सकते हैं, कांग्रेस सांसद ने कहा कि क्या सारे फीचर्स डिसेबल होंगे? 

हमारा एक ही मत है, आम जनता की सुरक्षा

सिंधिया ने कहा कि वो मांग जो प्रस्तुत किया गया है, आपने अगर संसद में मेरी बात सुनी होगी तो मैंने कहा भी है कि हमारा एक ही मत है. आम जनता की सुरक्षा और आम जनता को ये फ्रॉड के कैंसर से बचाने के लिए ये ऐप है. 22800 करोड़ रुपए का पिछले वर्ष फ्रॉड हुआ था.

सिंधिया ने कहा कि एक तरफ सब कहते हैं कि आप आम जनता को फ्रॉड से बचाए तो आम जनता को बचाने का तंत्र संचार साथी ऐप है. इसके सारे आंकड़े मैंने कल भी दिए और आज सदन में मैंने सबके समक्ष रखा, इसलिए ये कदम उठाया गया है. मैंने फिर भी कहा है कि जो फीडबैक मिला है. उसके आधार पर संशोधन करनी की जरूरत है तो हम लोग करने के लिए तैयार हैं. हमारा जनता की सुरक्षा ही दायित्व है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/security-forces-killed-7-naxalites/99764