बिहार

मंडप पर दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से किया इनकार, बारात लौट गई खाली हाथ

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बेतिया जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में शादी समारोह उस वक्त अचानक ठप्प हो गया, जब दुल्हन ने मंडप में ही दूल्हे को देखकर शादी से साफ इनकार कर दिया. दरअसल, बारात बैतापुर गांव से बड़ी धूमधाम के साथ बनबैरिया पहुंची थी. घर सज चुके थे, रिश्तेदार इकट्ठा हो चुके थे और द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी लेकिन जैसे ही दुल्हन को पता चला कि दूल्हा एक आंख से दिव्यांग है और यह बात दूल्हे के पक्ष ने छुपाई थी, माहौल बदल गया.

सच छुपाने का प्रयास और खुलासा दूल्हे ने चश्मा पहनकर अपनी परेशानी छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन मंडप में आते ही वास्तविक स्थिति सामने आ गई. दुल्हन ने तुरंत कहा कि वह धोखे में रखकर विवाह नहीं कर सकती. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. अफरातफरी फैलते देख सहोदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. करीब दो घंटे चली बातचीत और पंचायत के बाद दुल्हन के भाई ने भी स्पष्ट कहा कि सच छुपाकर विवाह नहीं हो सकता और बहन के फैसले का समर्थन किया. पंचायत के निर्णय के बाद शादी रद्द कर दी गई और बारात को बिना दुल्हन के बैतापुर लौटना पड़ा.

गांव में चर्चा का विषय घटना के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल रहा. लोग इसे एक ऐसे उदाहरण के रूप में देख रहे है, जो साफ तौर पर बताता है कि शादी जैसे बड़े फैसले में पारदर्शिता और सच की अहमियत सबसे बड़ी होती हैं.

यह भी पढ़े: रोहतास में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत