राजनीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में भागलपुर में किया रोड शो, फैंस की उमड़ी भीड़

शंभू भगत/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्क: भागलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने जोरदार रोड शो किया. यह रोड शो बुढ़ानाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकला.

रोड शो के दौरान नेहा शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे. रास्ते भर उनके प्रशंसकों की भी भारी भीड़ उमड़ी रही. लोग नेहा शर्मा के साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलाने के लिए सड़क किनारे जमा हो गए.

जनसमर्थन से उत्साहित नेहा शर्मा ने इस दौरान जनता से अपील करते हुए कहा मैं भागलपुर की बेटी हूं  आप सभी से अनुरोध है कि 11 नवंबर को अपने घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और कांग्रेस प्रत्याशी यानी मेरे पिताजी अजीत शर्मा के हाथों को मजबूत करें. इस रोड शो ने कांग्रेस समर्थकों में नया उत्साह भर दिया है और चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा दिया है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: बिहार चुनाव में काराकाटसे निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह के साथ रोड शो में शामिल हुई जिला परिषद संतोषी