एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर मनायी खुशी

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भरनो में भाजपाइयों में जश्न का माहौल

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत पर भरनो में भाजपाइयों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही के नेतृत्व में भरनो ब्लॉक के पास खूब आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया,जैसे जैसे मतगणना के जीत की संख्या बढ़ती चली गई कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल देखा गया.भरनो के ब्लॉक चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने हाथों में  पार्टी का झंडा लेकर झूमते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए.इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिला कर खुशी का इजहार किया. 

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने कहा कि बिहार विधानसभा में एनडीए ने जिस तरह से ऐतिहासिक जीत हासिल की है,उसकी कल्पना एग्जिट पोल वालों ने भी नहीं की थी इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि अब जनता खोखले वादों पर विश्वास करने वाली नहीं है, इसके साथ-साथ अब यह भी साफ दिखाई दे रहा है की नेगेटिव राजनीति करने वालों को जनता अब कोई अहमियत देने वाली नहीं है, बिहार की जनता ने राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर ही वोट दिया है जो की देश के लिए एक शुभ संकेत है,जीत का यह पल भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गर्व का पल है.

मौके पर सुदामा केशरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की इस प्रचंड जीत के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हम सभी दिल से बधाई देते हैं,उन्होंने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को बिहार के जीत की बहुत बहुत बधाई एनडीए गठबंधन पर एक बार फिर से भरोसा जताने के लिए बिहार की जनता के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया और इसे अविस्मरणीय जीत बताया.इस मौके पर पारस नाथ उरांव,अशोक कुमार केशरी,श्रीकांत केशरी,मुकेश सिंह,मुरारी केशरी,बिट्टू गुप्ता,पीके सिंह,नेशार खान,विवेक केशरी,जशवंत भगत,नकुल गोप,शम्भू केशरी,बजरंग गुप्ता,विकास केशरी,बजरंग केशरी,संजय महली,संतोष केशरी,बबलू केशरी,कुलदीप बैठा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बिहार में यह एनडीए की ऐतिहासिक जीत है, जनता ने जात-पात छोड़ विकास का मार्ग चुना - कमलेश कुमार सिंह