BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल
BJP अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चरण बद्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रही है। जिला और मंडल स्तर पर BJP के प्रशिक्षण वर्ग पूरे हो चुके हैं। अब भाजपा बूथ और मंडल के मोर्चा की टीम में शामिल करीब 7 लाख वर्कर्स को डिजिटल लर्निंग सिखाने जा रही है।
संगठन एप के जरिए ट्रेनिंग
भाजपा की 65 हजार से ज्यादा बूथ समितियों में शामिल कार्यकर्ताओं और मंडल स्तर के 6 मोर्चों की कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को संगठन एप के जरिए डिजिटल लर्निंग यानी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 4 पाठ्यक्रम संगठन एप पर दिए जाएंगे। इनमें BJP की विचारधारा, पार्टी का सफर, नेतृत्व, मोदी सरकार की विकास योजनाएं जैसे 4 पाठ्यक्रम शामिल होंगे।
मोबाइल पर प्रशिक्षित
कार्यकर्ता अपने फोन पर हर पाठ्यक्रम के वीडियो देखकर उस पाठ्यक्रम से संबंधित शब्दावली के उत्तर ऑनलाइन दर्ज करेंगे। चारों सिलेबस के सवाल-जवाब पूरे होने के बाद उनके मोबाइल पर प्रशिक्षित होने का सर्टिफिकेट जनरेट होगा। इस प्रशिक्षण को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को कार्ययोजना भेजी गई है। यह महाअभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से शुरू होकर उनकी जयंती 6 जुलाई 2026 तक पूरे 14 दिनों तक चलाया जाएगा।
बीजेपी क्यों कर रही ऐसा?
BJP इस बड़े अभियान को पूरी तरह अचूक बनाने के लिए इसे अपने नियमित कार्यक्रमों से जोड़ रही है। रणनीति के मुताबिक, बूथ अध्यक्ष और 'मन की बात' प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि 'मन की बात' कार्यक्रम के तुरंत बाद बूथ समिति के सभी सदस्यों को मौके पर ही संगठन ऐप खुलवाकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण पूरा कराया जाए और सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाया जाए ।