बिहार के CM सम्राट चौधरी ने TRE-4 के तहत 32,388 शि

बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा, ऐसा है पदों का विवरण

बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा

बिहार में चौथे चरण (TRE-4) की शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आई है। 29 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने इस संबंध में घोषणा की। चौथे चरण में कुल 32,388 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए BPSC को अधियाचना भेज दी गई।

32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर विस्तृत जानकारी दी। सीएम सम्राट के एक्स पोस्ट में लिखा गया है, "TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

पदों का विवरण 

कक्षा 1-5 : 3,847

कक्षा 6-8 : 8,563

कक्षा 9-10 : 3,877

कक्षा 11-12 : 16,101

शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई

इस तरह TRE-4 की शिक्षक बहाली में बिहार में कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी। CM सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, "हमारी सरकार युवाओं को ज्यादा से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बता दें कि CM सम्राट चौधरी के इस ऐलान से उन शिक्षक अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो इसके लिए महीनों से इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा है कि अगस्त में भर्ती से संबंधित विज्ञापन भी जारी किया जाएगा।