बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा कि जब तक “दंगाई और संविधान विरोधी बीजेपी” सत्ता में है, वे अपनी उम्र तक बीजेपी से लड़ते रहेंगे. तेजस्वी ने लिखा कि तूफ़ानों से लड़ने में अलग ही मज़ा है और उन्होंने संघर्ष पथ को अपना मार्ग बताया.
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए अच्छे मुसाफ़िर बनना और अंततः मंजिल हासिल करना संभव है. तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में बिहार में दी गई धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वे इससे डरे नहीं और जीत हासिल करेंगे. तेजस्वी ने अपने पोस्ट का अंत “जय बिहार, जय बिहारी” के नारे के साथ किया.
यह भी पढ़े: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के लिए बड़ी मुश्किल, IRCTC घोटाले में कोर्ट ने आरोप तय किए