वैशाली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर

वैशाली में हवा में लटका CM सम्राट का हेलीकॉप्टर, मची भगदड़

वैशाली में हवा में लटका CM सम्राट का हेलीकॉप्टर

बिहार के वैशाली से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में अचानक भगदड़ की स्थिति हो गई। लोग इधर- उधर भागने लगे। CM का हेलीकॉप्टर अचानक हवा में एक जगह पर अटक गया। करीब 7 मिनट तक एक जगह पर थम गया। इस नजारे को देख नीचे मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ- पांव फूल गए। 

अलर्ट मोड में आए सुरक्षा कर्मी

इसके बाद हेलीकॉप्टर ऊपर जाने की जगह धीरे- धीरे वापस आने लगा। उसके बाद ग्राउंड पर मौजूद लोग भागने लगे। सुरक्षा में तैनात कमांडो और पुलिस कर्मी तुरंत अलर्ट मोड में आ गए। अक्षयवट स्टेडियम में तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा के साथ खतरे को भांपते हुए भीड़ को मैदान से दूर रहने को कहा।

आसमान में लटका हेलीकॉप्टर

हेलीकॉप्टर के आसमान में लटकने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। हालात इतने गंभीर थे कि कवरेज करने गए पत्रकार सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। हर किसी के चेहरे पर अनहोनी का डर नजर आ रहा था। हालांकि, कुछ मिनटों तक हवा में झूलने और नीचे आने के बाद पायलट ने स्थिति पर काबू पा लिया और हेलीकॉप्टर आगे की ओर बढ़ गया।