बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सतर्कता जागर

CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया बिहार में भ्रष्टाचार विरोधी जनजागरण अभियान

बिहार में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में पहली बार बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में शॉर्टकट से अमीर बनने वालों के लिए बेऊर जेल में जगह तय है। जो भी गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करेगा या फिर भ्रष्टाचार करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। नेता, मंत्री, विधायक या अधिकारी, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

1 सप्ताह तक चलेगा अभियान

यह अभियान पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के करीब 80 साल बाद पहली बार भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जन तक जागरूकता पहुंचाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान चला रही है।