एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय रेलवे

रेलवे के 1AC केबिन को लग्जरी होटल के कमरे की तरह सजाया, वीडियो हुआ वायरत

भारतीय रेलवे के 1AC केबिन की सजावट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा का नया विषय खड़ा कर दिया है। वीडियो में भारतीय रेलवे के 1AC के निजी केबिन को इस तरह सजाया गया है कि वह किसी लग्जरी होटल के कमरे जैसा नजर आया। 

फूलों से सजा केबिन

फूलों, गुब्बारों और सजावटी लाइटों से सजे इस केबिन को देखकर कई यूजर्स इसे नवविवाहित जोड़े के लिए तैयार किया गया सेटअप बता रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है कि यह किस ट्रेन का है, साथ ही इसे किसने तैयार कराया। 

सुहागरात जैसा सजाया केबिन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन के फर्स्ट AC के 2 बर्थ वाले निजी केबिन को बेहद आकर्षक अंदाज में सजाया गया है। फर्श से लेकर बेड तक गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई हुई हैं। छत और दीवारों पर लाल और सफेद रंग के गुब्बारे लगाए गए हैं, जबकि फूलों की झालरें और सजावटी लाइटें पूरे केबिन को अलग ही लुक दे रही हैं। दीवार पर फूलों की मदद से "I Love You" भी लिखा गया है, जिससे पूरा माहौल किसी होटल के कमरे जैसा दिखाई देता है। 

क्या ट्रेन को सजाने की अनुमति?

वीडियो वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि क्या भारतीय रेलवे अपने कोच के अंदर इस तरह की सजावट की अनुमति देता है? रेलवे के सामान्य नियमों के मुताबिक सार्वजनिक कोचों जैसे स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड AC में किसी भी प्रकार की निजी सजावट या बदलाव की अनुमति नहीं होती। हालांकि, फर्स्ट एसी के 2 बर्थ वाले कूप (Coupe) या 4 बर्थ वाले केबिन (Cabin) में यात्रियों को अपेक्षाकृत ज्यादा गोपनीयता मिलती है। इसके बावजूद किसी भी तरह की अतिरिक्त सजावट और व्यवस्था करने से पहले रेलवे प्रशासन और संबंधित कोच अटेंडेंट की अनुमति जरूरी मानी जाती है।