भाजपा नेताओं का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार
भाजपा नेताओं का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार
बोले, हार देख बौखला गई हैं मुख्यमंत्री
कोलकाता। उत्तर चौबीस परगना के बनगांव में टीएमसी की महासभा और महारैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधने पर भाजपा क्भी पलटवार में उनके विरोध में आगे आ गई है। विधानससभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य समेत भाजपा के तमाम नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार का अंदाजा लगा कर बौखला गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है। उन्हें सत्ता से बाहर होने का डर नहीं है तो एसआइआर के विरोध क्यों कर रही हैं। एसआइआर के कार्य में बाधा क्यों डाली जा रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि एसआइआर का काम समय पर पूरा होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी हार होगी। वे पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बचा लें, केंद्र में सत्ता में आने का सपना नहीं देंखे। इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होगा। भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लडेगी और विजयी होगी। पार्टी की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में दिसंबर से विधानसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री की पंद्रह से ज्यादा सभाएं कराने की योजना है। यहां के लोगों का उन पर पूरा भरोसा है कि इस राज्य में उनके नेतृत्व में विकास होगा और बदलाव आएगा। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक नहीं चलेगी। शुभेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिख कर चुनाव में राज्य पुलिस को तैनात नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि चुनाव में यहां के सरकारी कर्मचारियों से भी काम न लिया जाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस और सरकारा कर्मचारियों के एक बड़े हिस्से का “राजनीतिकरण” कर दिया है।
इसे भी पढ़ेंः
चुनाव आयोग ने 28 नवंबर को मुलाकात के लिए टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल को दिया समय
https://www.primenewsnetwork.in/state/eci-will-meet-tmc-delegation/98847