फ्लैट से पकड़ी गई बांग्लादेशी लड़की, देह व्यापार के उद्देश्य से लाया गया था भारत
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक पॉश सिटी इलाके के एक फ्लैट से पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवती को पकड़ा है. ये युवती ढाका, बांग्लादेश की रहने वाली है औऱ 8 माह पहले ही कोलकाता के रास्ते भारत आई थी. पुलिस ने साथ में एक युवक को भी हिरासत में लिया है. युवती के मोबाइल से संदिग्ध चैट व विदेशी नंबर मिले हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि उसे देह व्यापार के लिए भारत लाया गया था.
सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान को सूचना मिली थी कि बांग्लादेशी युवती एक किराए की फ्लैट में रह रही है. टीम ने देर रात छापा मारा तो वहां युवती एक युवक के साथ मिली. पुलिस ने जब पहचान पत्र मांगे तो वहां कोई दस्तावेज नहीं मिला. तलाशी में उनके बांगलादेशी होने के प्रमाण मिले. फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है.
पूछताछ के बाद महिला ने कहा कि वो ढाका की रहने वाली है, करीब 8 माह पहले कोलकाता होते हुए दिल्ली और फिर ग्वालियर पहुंची थी. महिला ने ये भी कबूला कि बांग्लादेश के दलाल अनीश शेख के मदद से उसे भारत लाया था और फिर देह व्यापार में धकेला गया. बताया जाता है कि राजेंद्र नाम के व्यक्ति के संपर्क में थी महिला और अनैतिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थी.
पुलिस को युवती के मोबाइल से कई संदिग्ध चैट व नंबर भी मिले, इससे साफ आशंका जताई जा रही है कि नेटवर्क राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों हो सकते हैं. ग्वालियर में बांग्लादेशी नागरिकों की पुलिस के द्वारा लगातार धरपकड़ की जा रही है. एक माह पहले ही महाराजपुरा इलाके से आठ सदस्यों वाले बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा गया था. जिन्हे फिलहाल पुलिस लाइन के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. ये भी पढ़ेंः- ये क्या कर रहे हो भैया.. महिला ने रैपिडो चालक पर लगाया गंभीर आरोप, इंस्टा पोस्ट कर बताई आपबीती