डाक्टर पति ने मंगलसूत्र नहीं दिलाया तो पत्नी नदी में कूदी
डाक्टर पति ने मंगलसूत्र नहीं दिलाया तो पत्नी नदी में कूदी
घटना बड़वानी की, नहीं बचा सके डाक्टर
प्राइम न्यूज नेटवर्क
बड़वानी। मन में उठी भावानाएं कभी कभी जानलेवा हो जाती हैं। सुनने में यह अजीव लगे पर है सच। एक डाक्टर पति ने मंगलसूत्र नहीं दिलाया तो सीएचओ पत्नी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बड़वानी की है।
मालूम हो कि कल्याणपुरा डाक्टर की सीएचओ पत्नी ने यहां की छोटी कसरावद पुल पर स्कूटी रोककर नर्मदा नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। एसडीआरपएफ की टीम ने नदी से महिला को नर्मदा नदी से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया। वहां पर डाक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। पति से नाराज पत्नी घर से स्कूटी लेकर निकली थी और डायल 112 पर इसकी सूचना दी। नदीं में छलांग लगा दी थी। नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अंगूरबाला जिसकी उम्र 40 वर्ष थी, अपने पति कृष्णा लोनखेड़े राजपुर के बोराली गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। घटना छोटी कसरावद गांव में बुधवार सुबह 9.30 बजे की है। कल्याणपुरा निवासी सीएचओ अंगूरवाला अपने पति कृष्णा लोनखेड़े से विवाद के बाद स्कूटी से निकली और नर्मदा पुल पर पहुंची। वहां स्कूटी खड़ी कर नदी में कूद गई। पुल से गुजरते लोगों ने देखा तो शीघ्र नाविक को सूचना दी। पुल पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने सीएचओ को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।