पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट दिखाया
उत्तराखंड के नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के बॉर्डर पर स्थित पंतनगर यूनिवर्सिटी के अंदर 7 और 10 साल की बच्चियों के साथ बैड टच किया गया। बुधवार देर शाम जब दोनों बच्चियां बाहर निकली थीं, तभी यूनिवर्सिटी के एक ठेकाकर्मी ने उन्हें टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया था।
बच्चियों को दिखाया प्राइवेट पार्ट
आरोपी ने बच्चियों के सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और उनके साथ गंदी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जैसे ही बच्चियां घबराकर वहां से भागने लगीं, तो आरोपी ने उनका पीछा किया और जबरन किस करने को कहा। बच्चियों ने किसी तरह वहां से भागी और रोते-कांपते हुए घर पहुंचकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। खबर मिलते ही माता-पिता पड़ोसियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत पंतनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया गया।
थाने में हंगामा
पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकाकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे नैनीताल और ऊधम सिंह नगर बॉर्डर पर स्थित पंतनगर यूनिवर्सिटी कैंपस के VIP रोड (फूलबाग क्षेत्र) के पास 2 सगी बहनें (बड़ी बेटी 10 साल, छोटी 7 साल) अन्य बच्चों के साथ साइकिल चला रही थीं और कुत्ता घुमाने निकली थीं।
आरोपी के पीछे डंडा लेकर दौड़ी मां
इसी दौरान यूनिवर्सिटी के LPT विभाग में कार्यरत ठेकाकर्मी दीपक शर्मा बाइक से वहां पहुंचा। उसने बच्चियों को अकेला पाकर टॉफी देने का लालच दिया और पीछा करना शुरू किया। इसके बाद आरोपी ने बच्चियों के सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। उसने मासूमों से जबरन किस करने को कहा और गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी कि ‘हम तुम्हारे मुंह में *&%$ देंगे’। जब ये बात बच्चियों ने मां को बताई तो मां तुरंत हाथ में डंडा लेकर आरोपी को ढूंढने के लिए मौके पर दौड़ी, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुका था। जब पीड़ित मां पड़ोस में पहुंची, तो पता चला कि आरोपी ने मोहल्ले की कुछ और बच्चियों के साथ भी उसी शाम ऐसी ही छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी।