यात्रीगण कृप्या ध्यान दें!
यात्रा की योजना बनाने से पहले Running Status जरूर जांच लें
पंजाब से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है
1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक जारी रहेगा क्रम
पंजाब डेस्क
पंजाब के रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। सर्दियों में घने कोहरे और कम विज़िबिलिटी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पंजाब से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति (Running Status) जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला
रेलवे के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे के कारण पटरियों पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसी के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए यह कदम उठाया गया है। ट्रेनों के रद्द होने का यह सिलसिला 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक जारी रहेगा।
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द
अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 14618 (अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट): यह ट्रेन 1 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14617 (पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर): यह ट्रेन 3 दिसंबर से लेकर 2 मार्च तक रद्द रहेगी।
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15903 (डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़): यह ट्रेन 1 दिसंबर से लेकर 27 फरवरी तक नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 15904 (चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़): यह ट्रेन 3 दिसंबर से लेकर 1 मार्च तक रद्द रहेगी।
टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 18013 (टाटानगर से अमृतसर): यह ट्रेन 1 दिसंबर से लेकर 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18104 (अमृतसर से टाटानगर): यह ट्रेन 3 दिसंबर से लेकर 27 फरवरी तक पटरियों पर नहीं दौड़ेगी।