प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में अमित शाह ने बिहार के गौरवशाली इतिहास और राजद के जंगल राज को किया याद
न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार को धार देने और एनडीए के पक्ष में हवा तैयार करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पटना केज्ञान भवन के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में भाग लिया. प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने वार्ता की.
गणतंत्र की जननी बिहार की भूमि पर अमित शाह ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह भूमि चंद्रगुप्त मौर्य, अशोक सम्राट जैसे महानुभावों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है. यह वह भूमि पर जहां दुनियाभर के लोग ज्ञान अर्जन के लिए पहुंचते थे, आजादी के आंदोलन में भी इस भूमि की बड़ी भूमिका रही है. चंपारण का सत्याग्रह हमारे स्वन्त्रता संग्राम का एक निर्णायक मोड़ था. इस भूमि से जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी और विजयी भी हुए.
अमित शाह ने इस सम्मेलन में पहले की राजद सरकार के कार्यकाल का जिक्र करना नहीं भूले. उन्होंने कहा कि थोड़ी पुरानी बात याद करता हुं तो यह वही राज्य था जिसे बीमारू राज्य में गिना जाता था. ऐसा क्या हो गया बिहार पिछड़े राज्य में गिना जाने लगा. आप अच्छी तरह से जानते हैं कि इसके जिम्मेदार लोग कौन हैं. लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास को गति दे रही है. आने वाले दिनों में बिहार को बहुत आगे ले जाना है.
यह भी पढ़ें: महागठबंधन ने अपनी स्थिति बना दी हास्यास्पद, नालंदा तो है एक बानगी, आपस में उलझ रहे उम्मीदवार