अशोक गहलोत आज पटना में महागटबंधन के नेताओं से करें

एकजुटता का 'शक्ति प्रदर्शन': अशोक गहलोत आज पटना में, कल महागठबंधन देगा चुनाव की अगली रणनीति का संदेश

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पटना आएंगे. उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य महागठबंधन के नेताओं के साथ मुलाकात करना है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गहलोत पटना में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात आगामी चुनावों की रणनीति और गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करने के प्रयासों पर केंद्रित होने की संभावना है.

इस बीच, महागठबंधन ने कल यानी गुरुवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (जॉइंट पीसी) आयोजित करने का फैसला किया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महागठबंधन अपनी एकजुटता का संदेश देगा.

यह भी पढ़े: खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 युवकों से लाखों की ठगी