इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा आठवीं का छात्र, मोबाइल लेकर स्कूल गया था
Madhya Pradesh : रतलाम। यहां के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से आठवीं का छात्र कूद गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। आसाराम बापू नगर का छात्र स्कूल में मोबाइल लेकर गया था। उसे स्कूल के कर्मचारी ने देख लिया था। इसके बाद स्कूल के प्रबंधक ने छात्र के माता-पिता को स्कूल बुलाया। बच्चे की मां पटवारी और पिता डाक्टर हैं।
मालूम हो कि प्रिंसिपल अपने कमरे में छात्र को समझाया रहे थे. तब वह भागकर तीसरी मंजिल पर चला गया और वहां से नीचे कूद गया। उसे गंभीर चोट आई है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। स्कूल औऱ पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच छात्र के मामा ने बताया कि हादसे में छात्र के दोनों पैर में फ्रैक्चर है। सिर औऱ चेहरे पर भी चोट है। घटना के बाद छात्र को एक क्लीनिक में ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और छात्र के पिता अस्पताल पुहंचे।
मां ने बताया - छात्र स्केटिंग का खिलाड़ी है
इधर, मां ने बताया, छात्र स्केटिंग का खिलाड़ी है। सुबह उसके स्कूल से फोन आया था। इसके बाद उसके पिता स्कूल गए। कुछ देर बाद पति ने पत्नी को अस्पताल बुला लिया। घटना के बारे में जानकारी नही मिली। घटना के समय उसके पति स्कूल में ही मौजूद थे। छात्र के पिता ने कहा, बेटा लगातार स्कूल जा रहा था। सूचना पर स्कूल पहुंचे तो पता चला कि बच्चा बिल्डिंग से कूद गया। तब उसे अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-india-needs-urgent-detailed-debate-in-parliament-on-air/99161