अमृतसर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, कुख्यात बदमाश ढ

अमृतसर में पुलिस ने किया एनकाउंटर

पुलिस ने हरजिंदर सिंह और उसके साथी को नाके पर रुकने के लिए कहा था

उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं, इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की तैयारी में था

अमृतसर। 

पंजाब के जिला अमृतसर में पंजाब में पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया है जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी नामक के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हरजिंदर सिंह और उसके साथी को नाके पर रुकने के लिए कहा था। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश

इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें हरजिंदर सिंह घायल हो गया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरजिंदर सिंह टारगेट किलिंग को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है और उसके पास गैर-कानूनी हथियार भी मौजूद हैं। जिसके चलते पुलिस ने उसे नाके पर रोकने की कोशिश की थी।