पके हुए धान को किया तहस-नहस

बहरागोड़ा के जंगली इलाकों में हाथी के साथ-साथ अब जंगली सुअरों के झुंड ने किसानों को कर रखा परेशान

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा /डेस्क:  बाहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा जंगल के इलाकों में इनदिनों जंगली हाथियों के साथ-साथ अब जंगली सुअरों की झुंड ने ग्रामीणों को परेशान करके रखा है. आये दिन पके हुए धान के खेत में घुसकर तहस -नहस कर बर्बाद कर दे रहे हैं. बृहस्पतिवार रात को जंगली सूअरों की झुंड ने उत्पात मचाते हुए लुगाहारा में करीब 8 बीघा धान की फसल नष्ट कर दी. प्रभावित किसान बालराम महतो, राजू महतो, मानस महतो,दुलाल महतो, गुरुचरण महतो,कंदु माझी,सुदीप माझी आदि ने बताया की हाथी द्वारा धान की खेत को नष्ट करने के बाद कुछ धान बच जाता था लेकिन सुअरों के झुंड द्वारा पके हुए धन को नष्ट करने के बाद उस खेत में धान को घर ले जाने के लिए कुछ नहीं बचता है.पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं.किसानों ने ऐ भी बताया की छह महीने की मेहनत पर पानी फिरने से किसानों में भारी आक्रोश बना हुआ है. उनका कहना है कि वन विभाग को आबादी से सटे इलाकों में हाथी समेत वन्यजीवों की आमद रोकने के लिए प्रबंध करने चाहिए. शुक्रवार सुबह जब किसानों ने अपने खेत की ओर गए तो सुअरों की उत्पाद देखकर होश उड़ गये.किसानों ने शोर मचाकर किसी तरह मुश्किल से सुअरों को जंगल की ओर खदेड़ा. लोगों का कहना है कि आए दिन जंगली जानवर खेतों में आकर धान की फसलों को रौंद कर नुकसान पहुंचा रहे हैं.वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है.

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए खुशखबरी: 'मंईया  सम्मान योजना' की 15वीं किस्त दिवाली से पहले, खाते में आएंगे ₹2500