- शिकायत के बाद कुलाधिपति ने उच्च शिक्षा विभाग को

बीबीएमकेयू में फर्नीचर खरीद घोटाला की आशंका तय ब्रांड की जगह दूसरे ब्रांड के फर्नीचर खरीदने का आरोप

न्यूज11 भारत धनबाद/डेस्कः- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएकेयू) में फर्नीचर खरीद घोटाले की आशंका जताई गई है. मामले की शिकायत के बाद कुलाधिपति के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने  उच्च शिक्षा निर्देशालय को मामले की जांच का आदेश दिया  है. मामले की शिकायत शिक्षकों की ओर से सीनेट को की गई थी. सीनेट की ओर से मामले की शिकायत कुलाधिपति से की है .इसी के बाद कार्रवाई शुरू की है है. इससे संबंधित पत्र विश्वविद्यालय में पहुंच गया है. इसके साथ ही बीबीएकेयू में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. क्या है मामला बीबीएकेयू में 77 करोड़ के फर्नीचर की खरीद का निर्णय लिया गया है. इसके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की गई है. इसमें फर्नीचर के प्रकार (टाइप)  तथा उनकी ब्रांड (कंपनी ) के नाम भी तय किए गए हैं. आरोप लगाया गया है कि डीपीआर के मानकों के अनुसार फर्नीचर की खरीद नहीं हो रही है. डीपीआर में तय ब्रांड की जगह दूसरे ब्रांड के फर्नीचर की खरीद हो रही है. जानकारों का कहना है कि मामले की जांच के लिए उच्च शिक्षा निर्देशालय की टीम जल्द ही विश्वविद्यालय के दौरे पर आएगी. इसके बाद ही सही तथ्यों का पता चलेगा.