Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीड

'विज्ञापन में डिप्टी सीएम का नाम नहीं..', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

'विज्ञापन में डिप्टी सीएम का नाम नहीं..', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जनता पूछ रही है कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री के दोनों पद समाप्त कर दिए गए हैं. दीपोत्सव को लेकर विज्ञापन पर अखिलेश यादव का बयान आया है.

 

अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों के नाम तो दिख रहे हैं? डिप्टी सीएम साहब लोगों के नहीं. कहीं ‘प्रभुत्ववादी सोच’ तो हावी नहीं हो गई? अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर.

अयोध्या में शनिवार भव्य दीपोत्सव 2025 मनाया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल किया है कि क्या अब बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम के पद खत्म कर दिए गए हैं. अखिलेश यादव ने सरकारी विज्ञापनों को लेकर तंज किया है, जो सरकारी अखबारों में छपी थी. उनका कहना है कि सीएम योगी और पीएम मोदी की तस्वीरें अखबारों में छपी हैं. लेकिन डिप्टी सीएम की तस्वीरें नदारद हैं. 

दीयों और मोमबत्तियों पर पैसे क्यों खर्च करना?

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर मैं एक सुझाव दूंगा. ​दुनिया भर में, क्रिसमस के दौरान सभी शहर रोशन हो जाते हैं, और यह महीनों तक चलता है. हमें उनसे सीखना चाहिए. दीयों और मोमबत्तियों पर पैसे क्यों खर्च करना? इतना दिमाग क्यों लगाना? हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? इसे हटा देना चाहिए. हम (सपा की सरकार बनने पर) और सुंदर रोशनी की व्यवस्था (दीपोत्सव पर) कराएंगे.

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं. सरयू तट पर कार्यक्रम हो रहे हैं. सरयू तट पर 1 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे. 5:50 से 6:15 बजे के बीच यह आयोजन होगा. कार्यक्रम स्थल पर रामलला के दरबार को रंग बिरंगी झांकियां सजाई गई हैं. वनवासे से लेकर अयोध्या आगमन तक की झलक प्रदर्शित की गई है. इसके लिए देश भर के कलाकारों को बुलाया गया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/his-party-will-not-contest-the-general-elections-elections-are/94633