अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण की तरह दिखाया, दिग्गजों ने किया विश
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 53 साल के हो गए। आज उनका बर्थडे मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग अंदाज में उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। काशी में सुबह 7 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने हवन किया। इसमें एक पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण की तरह दिखाया है। दोनों हाथ में संविधान है।
अखिलेश का मनाया जन्मदिन
CM योगी ने भी अखिलेश को विश किया। उन्होंने X पर लिखा- प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है। राजधानी लखनऊ में अखिलेश के आवास के बाहर किन्नर समुदाय ने ढोल-नंगाड़ों के साथ जमकर डांस किया, और रथ यात्रा निकाली। वहीं, सपा नेता इकलाख ने दादामियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई। कई जगह अखिलेश को 'भावी PM' दिखाते हुए पोस्टर लगे हैं। सैफई में सुबह 9 बजे चाचा रामगोपाल यादव ने केक काटा, और 53 पौधे लगाकर भतीजे का जन्मदिन मनाया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।@yadavakhilesh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026
राजभर का तंज
इधर मुरादाबाद सांसद रूचिवीरा ने 53 फीट लंबा केक बनवाया है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने 53 पुशअप भी लगाए। वहीं डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश को बधाई दी। ओम प्रकाश राजभर ने तंस कसते हुए अखिलेश को बधाई दी। उन्होंने लिखो - बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए... खेत में जाकर खुद किसानी समझिए...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं...आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) July 1, 2026