घाटशिला की जनता फिर एक बार रचेगी इतिहास , गठबंधन स

घाटशिला उपचुनाव में उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चलाया प्रचार अभियान

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- घाटशिला उपचुनाव में प्रचार का शोर समय के साथ तेज होता चला जा रहा है . चुनावी समर में महागठबंधन एकजुटता के साथ प्रचार प्रसार में जुटा है . इसी क्रम में बुधवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महागठबंधन उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में प्रचार प्रसार किया . मंत्री घाटशिला राज स्टेट भुइया पाड़ा, घाटशिला बाजार , काशीदा आदिवासी टोला , मुसाबनी , मोहोल बेड़ा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में वोट मांगा . चुनावी प्रचार के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के काम पर जनता एक बार फिर अपना भरोसा जताएगी . उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बोलने में नहीं , बल्कि जनता का काम करने में विश्वास करती है . राज्य में किसानों को ऋण माफी योजना , 200 यूनिट बिजली फ्री , मईयां सम्मान योजना , सावित्री बाई फुले योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजना इसका प्रमाण है . उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन का  अटूट रिश्ता ,  जनता के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए उनके विजन को नहीं भुलाया जा सकता . जनता इस उपचुनाव में NDA के किसी झांसे में नहीं आने वाली है . वो स्वर्गीय रामदास सोरेन के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 11 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में अपना मतदान करेगी . चुनाव प्रचार के दौरान कृषि मंत्री ने नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , जल संसाधन मंत्री हफ़ीजुल हसन , राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद , विधायक मथुरा प्रसाद महतो , विधायक हेमलाल मुर्मू , पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी सहित गठबंधन दल के नेताओं के साथ मंच साझा किया . ये भी पढ़ेंः- Maldives: नई पीढ़ी नहीं कर सकेंगी अब धुम्रपान का सेवन, नियम उल्लंघन करने पर देना होगा मोटा जुर्माना