NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल होने के बाद JDU ने किया महागठबंधन पर हमला
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: काफी हील-हुज्जत के बाद आखिरकार एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है. सीटों का बंटवारा फाइनल होने और गठबंधन की सभी पार्टियों के संतुष्टि जाहिर करने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने महागठबंधन पर हमला बोला है.
JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीट शेयरिंग के बाद का बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में तो सीट शेयरिंग हो गयी और ये बात तय हो गया कि 2025 मतलब फिर से नीतीश. लेकिन विपक्ष में अब तक सीट शेयरिंग नहीं हुई है.
महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव राहुल गांधी के पोलिटिकल ड्राइवर बन गए हैं. यहां पर अब तक डिप्टी CM को लेकर विवाद चल रहा है और ये लोग बैठे हुए हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव घर-घर घूम रहे हैं कि उन्हें कोई CM का चेहरा बना दे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है उनके गठबंधन में.
यह भी पढ़ें: महागठबंधन में मुकेश सहनी के साथ सब कुछ ठीक नहीं! 'डॉक्टर' से इलाज कराने दिल्ली रवाना*