पाकिस्तान-अफगानिस्तान झड़प में चार नागरिक मारे गए
पाकिस्तान-अफगानिस्तान झड़प में चार नागरिक मारे गए
माजल गली और लुकमान गांव के क्षेत्र में मोर्टार से हमले
काबुल। पाकिस्तान - अफगानिस्तान सीमा पर शुक्रवार देर रात डूरंड लाइन बॉर्डर के पास भारी गोलीबारी में चार आम नागरिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। टोलो न्यूज के अनुसार अफगान माजल गली और लुकमान गांव के क्षेत्र में मोर्टार से हमले में लोग हताहत हुए।
दोनों तरफ के अधिकारियों ने इसकी पु्ष्टि करते हुए एक दूसरे के खिलाफ हमला शुरू करने का आरोप लगाया है। ताजा झड़प शांति वार्ता के एक और असफल दौर के बाद हुई है, जहां तमाम असहमतियों के बाद भी दोनों पड़ोसी सीजफायर को बनाए रखने पर सहमत हुए थे। अफगान मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना के हमले में स्पिन बोल्डक में कल रात हुए हमलों में चार आम लोग शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। ये मौतें पाकिस्तान के माजल गली और लुकमान गांव के इलाकों में किए गए मोर्टार हमलों में हुईं। घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। अफगान तालिबान ने पाकिस्तान पर नए हमले करके सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। मुजाहिद ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा है- 'बदकिस्मती से आज शाम पाकिस्तानी ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की तरफ हमले किए, जिसके बाद इस्लामिक अमीरात (तालिबान) की सेना को जवाब देना पड़ा।' मुजाहिद ने बाद आरोप लगाया कि पाकिस्तान स्पिन बोल्डक और आस-पास के इलाकों में आम लोगों को टारगेट कर रहा था।
इसे भी पढ़ेंः
पुतिन के लिए राजकीय भोज में दाल तड़का की भीनी सुगंध
https://www.primenewsnetwork.in/india/putin-dinner-pm-house/100105