झारखंड

होटवार जेल में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, 8 कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद बड़ी कार्रवाई

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: जेल में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में इन दिनों एक्शन देखने को मिल रहा है. पिछले दिनो जहां हजारीबाग जेल में कार्रवाई की गाज देखने को मिली थी, वही अब ये गाज रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में देखने को मिली है. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के 8 कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है. जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करने आनेवाले मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में ये पूरी कार्रवाई की गई. जेल अधीक्षक और सहायक जेलर को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है. तो वहीं, चीफ हेड वार्डन अवधेश कुमार और रिजर्व हेड वार्डन विनोद कुमार को मॉनिटरिंग में लापरवाही के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.  जेल क्लर्क प्रमिला कुमारी को कैदियों की चिट्ठी दबाने और लापरवाही के आरोप व निरल टोप्पो को मुलाकातियों से गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया है. संविदा पर कार्यरत दो पूर्व सैनिको भी बर्खास्त कर दिया गया है. बता दें कि जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के मामले का समाने आने के बाद हाइकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया था. जिसके बाद तीन सदस्यीय जांच टीम बनाया गई थी. जिसके प्राथमिक जांचकर बाद ये पूरी कार्रवाई की गई है.  ये भी पढ़ें- डबल मर्डर केस के आरोपी दिपेश कांदिर को कोर्ट ने बेल देने से किया इनकार, जमानत याचिका खारिज