भरनो में वन कर्मियों की सक्रियता से बची युवक की जान, जंगली हाथियों को पानी पिलाने जा रहा था शराबी युवक
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के सुपा महुवाटोली पतरा में पिछले तीन दिनों से 18 जंगली हाथियों का झुंड अब भी डेरा जमाए हुए है.इस बीच रविवार को एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला.हाथियों की निगरानी के लिए पतरा के बाहर वन कर्मी ड्यूटी दे रहे है. इस कारण रविवार को इस गांव के एक 35 वर्षीय युवक की जान बच गई.उक्त युवक नशे की हालत में हाथियों को पानी पिलाने के लिए पतरा के अंदर में घुसने की बार बार कोशिश कर रहा था.जिसे पकड़कर वन कर्मियों ने भरनो थाना की पुलिस को सुपर्द कर दिया.उक्त युवक का कहना है कि रात में उसके सपने में गणेश देवता(हाथी)आए थे,और जंगली हाथियों ने उसे पानी पिलाने ,ढोल,नगाड़ा,मांदर लेकर बुलाया है.उसके द्वारा मांदर बजाने पर सभी हाथी नाचेंगे और पानी भी पाएंगे. जब रविवार की सुबह होने पर वह पानी का डब्बा लेकर हाथियों को पिलाने के लिए पतरा में घुसने लगा.तो उसके इस अजीबो गरीब हरकत से वनकर्मी भी काफी हैरान व परेशान रहे.और वनकर्मी ने उसके इस हरकत को देख थक हार कर उसे पकड़कर भरनो थाना पहुंचा दिया.
बता दें कि दो दिन पूर्व ही मोरगांव पतरा में हाथियों ने एक वृद्ध व्यक्ति को मार डाला है.जिसके बाद से इस क्षेत्र में गुमला अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा धारा 163 निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया जहां 5 से अधिक लोगों को एक साथ नहीं रहना है,उसके वावजूद एक शराबी ने हाथियों को पानी पिलाने के लिए जबरजस्ती पतरा में घुसने का प्रयास किया.उसके इस हरकत से सभी हैरान व परेशान दिखे.अभी उस युवक को भरनो थाना में सुरक्षा के दृष्टि से रखा गया है.
यह भी पढ़ें: 'धनबाद का लाला' अनिल गोयल ईडी के चंगुल में बुरी तरह फंसा! दुबड़ा में घुसा ईडी, 5 से अधिक कम्पनियों पर पड़ा छापा