कोर्ट कॉम्लैक्स में पेशी पर आए युवक की गो+ली मारकर

कोर्ट कॉम्लैक्स में पेशी पर आए युवक की गो+ली मारकर ह+त्या

हमलावर 3 थे लेकिन फायरिंग एक ही हमलावर ने की

पुलिस अनुसार हत्या 2 गैंगों की दुश्मनी की वजह से हुई

सफेद रंग की कार में 3 हमलावर आए थे : SSP गुरमीत

अबोहर। 

पंजाब के अबोहर स्थित तहसील कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक की गो+ली मारकर ह+त्या कर दी गई। गोली+बारी में कई दूसरे लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि 6 राउंड फायरिंग हुई है। हमलावर 3 थे लेकिन फायरिंग एक ही हमलावर ने की। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस की टीमें हमलावरों के पीछे लगी हुई हैं। 

6 राउंड फायरिंग

SSP गुरमीत सिंह ने कहा कि आकाश उर्फ गोलू पंडित अपने साथियों सोनू व एक अन्य व्यक्ति के साथ आर्म्स एक्ट में पेशी भुगतने के लिए आया था। जैसे ही वह कचहरी में पहुंचा और पार्किंग में आया तो पहले से तैयार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गो+लियां चला दीं। 6 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या 2 गैंगों की दुश्मनी की वजह से हुई है। एसएसपी ने कहा कि सफेद रंग की कार में 3 हमलावर आए थे। गोलू पंडित घायल हुआ था, अस्पताल में उसकी मौ+त हो गई है।