फगवाड़ा में मामूली बहस के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
अविनाश की गर्दन पर पिस्तौल तानकर गोली चला दी
पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया
आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
अविनाश ढोल वादक था, हत्या का मामला किया दर्ज
जालंधर/फगवाड़ा
फगवाड़ा में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां क्रेटा कार सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना हदियाबाद के वाल्मिकी मोहल्ला इलाके में हुई है। मृतक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो नंद लाल का पुत्र बताया जा रहा है। अविनाश ढोल वादक था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।
गर्दन पर पिस्तौल तानकर गोली चला दी
मृतक के भाई करण कुमार के अनुसार, अविनाश एक झोपड़ीनुमा घर में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान क्रेटा कार में सवार चार युवक वहां पहुंचे और कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर एक युवक ने अविनाश की गर्दन पर पिस्तौल तानकर गोली चला दी। गोली सीधे गर्दन में लगी।
क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
दोस्तों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।