झारखंड

गुमला जिले के बसिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तेतरा के निकट हुआ हादसा

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क:  गुमला के बसिया थाना अंतर्गत तेतरा में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार  तेतरा निवासी सिरिल कुल्लू का 36 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुल्लू की मौत सड़क हादसे में सोमवार को मौत हो गई. सूचना पर बसिया पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गया.

मृतक के परिजनों में निरंजन खेस ने मौके पर बताया कि घर का रंग रोगन करने के लिए अन्य दो लोगो के साथ कुछ सामान लेने बसिया चौक जा रहा था तभी अचानक एक मवेशी दौड़ गया जिससे अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया.ओर सड़क में तीनों गिर गए जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को बसिया उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जंहा पर ओर अन्य लोगो को मामूली चोटें आईं जबकि कुलदीप ने दम तोड़ दिया.घटना के बाद रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है.मृतक अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गया.

यह भी पढ़ें: आईआईटी-आईएसएम धनबाद और मिनीमैक सिस्टम्स प्रा. लि. के बीच MoU