आरा के बेलघाट गांव में मिठाई दुकानदार और उसके पुत्र की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
आरा/डेस्क: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में शुक्रवार की सुबह दुकान से बुला मिठाई दुकानदार व उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर फेका गया शव बरामद हुआ है. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस एवं मृतक बाइक बरामद किया है. हालांकि पिता, पुत्र की हत्या किसने और क्यों की. इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार मृतकों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा एवं उनके पुत्र प्रियांशु कुशवाहा शामिल है. वर्तमान में वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में अपना मकान बनाकर रहते हैं एवं पियनिया बाजार पर मौर्या नामक मिठाई का दुकान चलाते हैं
यह भी पढ़ें: चिरैया विधानसभा में जन सुराज की प्रचार गाड़ी पर हमला, पोस्टर बैनर फाड़ा राजद समर्थकों पर आरोप