झारखंड

चंदाघांसी में झारखंड तेली समाज की बैठक, समाज ने एकता और एकजुटता का लिया संकल्प

संजय कुमार साहू/न्यूज़ 11भारत

रांची/डेस्क: नामकुम प्रखंड अंतर्गत चंदाघांसी स्कूल परिसर रविवार को तेली समाज की एकता और संगठन का अद्भुत उदाहरण बन गया. झारखंड तेली समाज की इस विशेष बैठक में पंचायत भर से महिला, पुरुष और युवाओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिनकी आंखों में समाज के उजले भविष्य का सपना झलक रहा था. बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और विशिष्ट अतिथि रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल महतो ने की जबकि संचालन सिकंदर महतो ने किया. समाज की सामूहिक सहमति से सिकंदर महतो को पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया, जिसके बाद समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई.

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि समाज की कमजोरी उसका बिखराव है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि "जब हम एकजुट होंगे, तभी तेली समाज अपनी असली पहचान और अधिकार वापस पा सकेगा." उनके शब्दों ने उपस्थित लोगों के मन में ऊर्जा और आत्मबल भर दिया.जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कहा कि “हम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक हर घर तक जाकर समाज को जोड़ेंगे, ताकि कोई बाहरी ताकत हमारे हक पर डाका न डाल सके.” उनकी इस बात पर उपस्थित लोगों ने ज़ोरदार तालियों से एकजुटता का संदेश दिया.

बैठक में समाज की नियमित बैठकें करने, गुण-दोषों पर खुले संवाद रखने और संगठन को मजबूत कर आत्मनिर्भर समाज गढ़ने का संकल्प लिया गया. आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर “तेली महाजुटान” आयोजित करने की घोषणा ने सभा को उत्साह से भर दिया.मौके पर प्रकाश साहू, अमरदीप साहू, संजय साहू, पुष्कर महतो, महावीर महतो, टीनू साहू, सरस्वती देवी, सीमा देवी, दीपक साहू, हरिहर साहू, ब्रजलाल महतो, छोटेलाल महतो, मुन्ना साहू, साहेब राम महतो सहित सैकड़ों समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में गयाजी में किया विशाल रोड शो