बिहार

सुरसंड NH 227 पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की सीधी टक्कर, दोनों चालकों की मौत, एक दर्जन घायल

अमित कुमार/न्यूज11  भारत 

सीतामढ़ी/डेस्क सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के रामबाग के समीप NH 227 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है .बस और ट्रक के आमने सामने की टक्कर में दोनों चालक की जहा मौत हो गई तो वही बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए है .घटनास्थल पर जिला प्रशासन के द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है .हादसे में घायल लोगों को बस से बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी .घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सुरसंड PHC में भर्ती कराया गया है जहां कई लोगों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एसएफसी के गोदाम मरम्मती व सड़क निर्माण का कार्य का निरीक्षण किया