देश-विदेश

दुबई में युद्धाभ्यास को दौरन भयानक हादसा, जमीन पर गिरकर तेजस शोलों में तब्दील, पायलट की दर्दनाक मौत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दुबई में एयर शो में भीषण हादसा हुआ है. एक हाई-स्पीड युद्धाभ्यास चल रहा था. तभी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस अचानक जमीन पर आ गिरा और जमीन पर गिरते ही आग के शोलों में तब्दील हो गया. इस दुर्घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि तेजस विमान लहराते हुए जमीन पर आ गिरा और चारों ओर आग ही आग दिखाई देने लगी. आसपास का पूरा इलाका काले धुएं की चादरों से ढंक गया. इस हादसे से सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि तेजस पायलट की विमान में लगी आग से जलकर दर्दनाक मौत हो गयी.

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा किस कारण हुआ है. क्या यह तकनीकी गड़बड़ी के कराण हुआ है या फिर यह कोई मानवी चूक है, इस अधिकारी जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पायेगा.

यह भी पढ़ें: प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न