शौर्य दिवस पर भरनो में विहिप बजरंग दल के द्वारा निकाली गई भव्य बाईक रैली
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत भरनो/डेस्क:- शौर्य दिवस के अवसर पर बजरंग दल भरनो प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी के नेतृत्व में रविवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ भव्य बाईक रैली निकाली गई.यह बाइक रैली प्लस टू हाई स्कूल मैदान से शुरू हुई और बस्ती बाजार टांड़,ब्लॉक चौक,स्कूल चौक,अस्पताल चौक सहित पूरे भरनो के मुख्य मार्गों से होकर गुज़री.और दुम्बो स्थित हनुमान मंदिर परिसर पहुंच के समाप्त हुआ.इस दौरान सैकड़ों बाइक सवार युवाओं ने भगवा ध्वज थामे,जय श्री राम के नारों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया. रैली के दौरान युवाओं के जोश, उत्साह और हुंकार से भरनो की सड़कों पर अद्भुत दृश्य देखने को मिला.भगवा लहराते झंडे और नारेबाज़ी ने पूरे इलाके के माहौल को राममय कर दिया.इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को एक साथ सड़क पर देखना एवं रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि शौर्य दिवस केवल उत्सव नहीं,बल्कि बलिदान, आत्मसम्मान,एकता और सांस्कृतिक अस्तित्व का प्रतीक है.उन्होंने दावा किया कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संदेश देता है.इस शौर्य दिवस पर निकली यह बाइक रैली में बड़े पैमाने पर युवाओं में जोश और भीड़ दिखा.पूरा भरनो जय श्रीराम की गूँज में डूबा रहा और ऊर्जावान रामभक्त का माहौल भक्तिमय रहा.मौके पर विभाग संगठन मंत्री गुमला कुलदीप सिंह ने कहा कि 06 दिसंबर 1992 को पूरे देश से जुटे रामभक्तो ने बाबरी मस्जिद के ढांचे को विध्वंस करते हुए श्रीराम मंदिर अयोध्या के शिखर पर धर्म ध्वज के आरोहण किया.जिसमें हमारे हजारों कार सेवक बलिदान हो गए थे और हमलोगों का सपना राम मंदिर बनकर तैयार हो गया जहां श्रीराम जी राम मंदिर में बिराजमान हुए.जिसके उपलक्ष्य में यह शौर्य दिवस मनाया जा रहा है.इस मौके पर दुम्बो मंदिर परिसर में कार सेवक गया प्रसाद केशरी और महावीर सिंह को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.इसके अलावे विभाग संगठन मंत्री,प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव,हरिशंकर शाही,संतोष कुमार पांडा को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.और यहां विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.इस मौके पर प्रमुख पारस नाथ उरांव,संतोष कुमार पांडा,हरिशंकर शाही,मुकेश श्रीवास्तव,रोहित शर्मा,श्रीकांत केशरी,संजय गुप्ता,मनोहर लाल केशरी,सौरभ ताम्रकार,गौतम मिश्रा,दयानंद पूरी,रामकांत मिश्रा,बल्ली गोप,बिरसा उरांव,टिंकू केशरी,भारत भूषण मिश्रा,बिट्टू गुप्ता,मुरारी केशरी,शिव कुमार केशरी,अजय केशरी,बसंत केशरी,बजरंग गुप्ता,जयंत केशरी,संतोष केशरी,गुलशन केशरी,रौशन केशरी,आशीष केशरी,विवेक केशरी,नीरज केशरी,विनोद केशरी,भगवती केशरी,भवेश मिश्रा,अनुज मिश्रा,प्रदीप केशरी,पिंटू केशरी,पीके सिंह,धीरज केशरी,विजय गुप्ता,आकाश गुप्ता,रामकिशुन बड़ाइक,दुर्गा बड़ाइक,कपिल बड़ाइक,अंकित केशरी,मंटू भारती,जयनंदन गोप,शुभम केशरी,राम विलास केशरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे.
ये भी पढ़ेंः- बिना किसी IIT-B.Tech के 21 साल के नौजवान ने कमाए 1 महीना में डेढ़ लाख रुपए, बना मिसाल