इंडिगो की 650 फ्लाइट्स रद्द, DGCA ने कारण बताओ नोटिस किया जारी
Indigo flights : इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल का सिलसिला जारी है. इंडिगो की रविवार को 650 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इसमें दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, त्रिसी शामिल है. इससे पहले शुक्रवार को 1600 फ्लाइट्स और शनिवार को 800 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं. सरकार ने आदेश भी जारी किए थे. कैंसिल फ्लाइट्स पर कंपनी को 7 दिसंबर रात तक रिफंड देना होगा. इंडिगो संकट के कारण बाकी एयरलाइंस ने किराया बढ़ा दिया है.
सरकार ने बढ़ते किराये पर भी रोक लगाई है. 500 किलोमीटर तक 7500 रुपए किराया तय किया गया है. 500 से 1000 किलोमीटर तक 12 हजार रुपये किराया तय किया गया है. एयरलाइंस अधिकतम किराया 18000 रुपये तक ले सकेंगी. हालांकि बिजनेस क्लास के लिए किराया लागू नहीं है. इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि हम अपने ग्राहकों द्वारा दिखाए गए धैर्य, विश्वास और समझ तथा अपने कर्मचारियों और भागीदारों के अथक प्रयासों के लिए आभारी हैं. हम पूरी तरह से सामान्य स्थिति में तेजी से वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों और हितधारकों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
DGCA ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि आपको निर्देश दिया जाता है कि आप इस नोटिस की प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर कारण बताएँ कि उल्लंघनों के लिए विमान नियमों और नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत आपके विरुद्ध उचित प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए? निर्धारित अवधि के भीतर अपना उत्तर प्रस्तुत न करने पर मामले का एकपक्षीय निर्णय लिया जाएगा.
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि चार दिन पहले जो स्थिति बनी, अराजकता का कारण इंडिगो था और इसके प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. डीजीसीए के माध्यम से, हमने तत्काल कार्रवाई की. हमने चार सदस्यीय जांच समिति नियुक्त की, एक 24/7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया, हमने फरवरी 2026 तक एफडीटीएल नियमों को स्थगित रखा. जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/7magnitude-earthquake-was-recorded-in-alaska/100255
Alaska Earthquake : अमेरिका के अलास्का राज्य में शनिवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. कनाडा के भी कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते दिखे. USGS ने बताया कि 11:41 बजे याकुतत के उत्तर पूर्व में भूकंप दर्ज किया गया.