वीरेंद्र सहवाग के 5 हैरतअंगेज किस्से, जानिए कैसे ये धमाकेदार खिलाड़ी करता था सबको चौंकाने वाले कारनामे
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. 20 अक्टूबर, 1978 को दिल्ली के नजफगढ़ में जन्मे सहवाग ने अपने करियर में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़े और देश के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 मैच खेलते हुए 17,000 से अधिक रन बनाए. उनके बल्ले से 38 इंटरनेशनल शतक निकले और उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में क्रिकेट विश्व कप भी अपने नाम किया लेकिन सहवाग सिर्फ रन बनाने में ही नहीं बल्कि अपने मजेदार और चौंकाने वाले किस्सों के लिए भी जाने जाते थे.
12 साल की उम्र में लगा बैन सहवाग के क्रिकेट की शुरुआत भी आसान नहीं थी. 12 साल की उम्र में खेलते समय उनका दांत टूट गया था. उनके पिता, जो कि अनाज व्यापारी थे, ने उन्हें क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया लेकिन मां के सपोर्ट और मेहनत के दम पर सहवाग ने क्रिकेट शुरू किया और बाद में टीम इंडिया का सबसे विस्फोटक ओपनर बन गए.
इंटरनेशनल मैच में दी नौकरी से निकालने की धमकी सहवाग ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक अनोखा किस्सा भी साझा किया. इंग्लैंड के अंपायर डेविड शेपर्ड को आईसक्रीम नहीं मिलने पर सहवाग ने कैटरर्स के हेड को धमकी दी कि अगर उन्हें चॉकलेट, वनीला और स्ट्रॉबरी फ्लेवर की आईसक्रीम नहीं मिली तो वह उन्हें नौकरी से निकाल देंगे. धमकी के बाद अंपायर को आईसक्रीम मिल गई और सहवाग ने बदले में उनसे कहा कि एक बार उन्हें आउट मत करो.
अंपायर को शॉपिंग कराई और.. सहवाग ने एक और मजेदार किस्सा साझा किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को भारत में शॉपिंग कराई. अगले दिन मोहाली टेस्ट में सहवाग 90 रन पर थे और गेंद उनके बल्ले पर लगी, लेकिन रऊफ ने उन्हें आउट नहीं किया. हालांकि, रऊफ ने बाद में इस दावे को खारिज किया.
कुंबले-हरभजन के बीच फंसे सहवाग सहवाग ने बताया कि जब वे कप्तान बने थे, तो गेंदबाजी के दौरान अनिल कुंबले और हरभजन सिंह उन्हें फंसा गए. गेंदबाज बदलने की कोशिश पर कुंबले ने हिम्मत नहीं दिखाई और हरभजन ने गेंदबाजी जारी रखी. अंततः सचिन की सलाह पर बॉलिंग चेंज की गई.
पाकिस्तानी कप्तान से करवाई फील्डिंग चेंज वीरेंद्र सहवाग के मस्तीभरे किस्सों में यह भी शामिल है कि पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जमाते समय उन्होंने कप्तान इंजमाम उल हक से फील्डिंग बदलवाकर खुद छक्का लगाया. साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल हैरिस के साथ भी उन्होंने ऐसा ही कारनामा किया.
सहवाग न सिर्फ रन बनाने में माहिर थे, बल्कि अपनी शरारतों और चतुराई से मैच को और भी मनोरंजक बनाते थे. उनके जन्मदिन पर क्रिकेट फैंस इन्हीं यादों को आज भी दिल से याद करते हैं.
यह भी पढ़े: फिलीपींस में फेंगशेन तूफान का कहर, 7 लोगों की मौत, 14 हजार से अधिक बेघर