फरीदाबाद में 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, आतंकी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश, कश्मीर से जुड़ा है पूरा नेटवर्क
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: हरियाणा के फरीदाबाद से आतंक के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक गुप्त अभियान में 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया हैं. यह बरामदगी गिरफ्तार आतंकी डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई, जिसने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
कश्मीर से लेकर हरियाणा तक फैला नेटवर्क सूत्रों के अनुसार, डॉ. आदिल अहमद राठर लंबे समय से कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों के संपर्क में था. वह पेशे से डॉक्टर है, लेकिन जांच में सामने आया कि वह आतंकी नेटवर्क के लिए काम कर रहा था. पुलिस ने बताया कि आदिल की गिरफ्तारी के बाद उसके कश्मीर स्थित लॉकर की तलाशी में भी एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए थे. जांच में यह भी सामने आया है कि आदिल का साथी डॉ. मुजमिल, जो कश्मीर का ही रहने वाला है, उसने फरीदाबाद में यह पूरा हथियारों का जखीरा छिपाया था. पुलिस ने बताया कि दोनों डॉक्टर मिलकर दिल्ली-NCR क्षेत्र में किसी बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे. फरीदाबाद पुलिस की सहायता से की गई इस कार्रवाई में एक घर से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं. यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक मानी जा रही हैं.
बड़े हमले की साजिश नाकाम बरामद विस्फोटक की मात्रा देखकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. शुरुआती जांच में यह शक जताया जा रहा है कि इस आरडीएक्स का इस्तेमाल किसी बड़े आतंकी हमले में किया जाना था. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों को भारत में किस रास्ते से लाया गया और किन लोगों तक इन्हें पहुंचाया जाना था.
आतंकी डॉक्टरों से पूछताछ जारी दोनों डॉक्टर इस वक्त जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में हैं. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद संवेदनशील मान रही है क्योंकि इसमें आतंकी संगठनों और पेशेवर डॉक्टरों के बीच गठजोड़ का खुलासा हुआ हैं.
जांच एजेंसियों की सख्त निगरानी इस पूरे मामले में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को भी शामिल किए जाने की संभावना हैं. केंद्र सरकार ने इस घटना को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए सभी राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी कर दिया हैं.
यह भी पढ़े: भोपाल रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग! करोड़ों का सामान जलकर खाक