खेल

Women's Tri-Series Final Match: भारतीय टीम ने टॉस में मारी बाजी, हेड टू हेड में भी आगे...

Women's Tri-Series Final Match: विमेंस वनडे ट्राई-सीरीज का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा। यह मैच 11 मई यानि की आज सुबह 10 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। Read More: Virat Test Cricket Retirement: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास! आपको बता दें कि, सीरीज में पॉइंट टेबल पर साउथ अफ्रीका टीम तीसरे नंबर पर थी। इसी के चलते साउथ अफ्रीका टीम पायदान पर रहकर बाहर हो गई।

इस सीजन की बात करें तो...

विमेंस ट्राई-सीरीज में भारतीय टीम पॉइंट टेबल सबसे ऊपर है, टीम टॉप पर रही। भारतीय टीम को 4 मैचो में से 3 मैच में जीत मिली। इस सीरीज में भारत को 1 हार मिली। इसमें श्रीलंका टीम ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को पहले मैच में 9 विकेट से हराया था और आखिरी मैच में टीम ने साउथ अफ्रिका को 76 रनो से हराया। और श्रीलंका टीम पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर है। और आज इसी वजह से भारत और श्रीलंका के फाइनल में आमने सामने होंगी।

हेड टु हेड में भारत आगे...

विमेंस ट्राई सीरीज में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक वनडे में 34 मैच खेले गये। अगर भारत की बात करे तो टीम को 34 में से 30 मैचों में शानदार जीत दर्ज की तो वहीं श्रीलंका महज 3 मैच ही जीत सकी और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम का पलड़ा भारी।

दोनों टीमों की संभावित टीम...

भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, एन चरणी, यस्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, तेजल हसबनिस और शुचि उपाध्याय।

श्रीलंका टीम

चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, इनोशी प्रियदर्शनी, विशमी गुणरत्ने, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, हर्षिता समाराविक्रमा, मनुडी नानायककारा, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, अनुष्का संजीवनी, रश्मिका सेववंडी, नीलाक्षिका सिल्वा और देवमी विहंगा।