विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सि

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने बृज भूषण को लेकर किया खुलासा, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो...

जानी-मानी ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विनेश का बृज भूषण पर आरोप

रेसलर ने वीडियो जारी कर कहा कि-  'यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है।

आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।'

पहले यौन शोषण का लगाया था आरोप 

करीब 3 साल पहले विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं इसको लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों ने प्रदर्शन भी किया था। 

फिलहाल विनेश हिरयाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। वहीं बृजभूषण BJP के पूर्व सांसाद हैं। 

विनेश ने कहा कि -

'आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं।

जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं।'