खेल

Taylor Swift Engagement: ग्लोबल सिंगर टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्सी की एंगेजमेंट, रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल...

Taylor Swift Engagement: दुनिया की सबसे पॉपुलर सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फुटबॉलर ट्रैविस केल्सी से सगाई कर ली है। इसका ऐलान सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की, जिसमें उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। Read More: Avneet on Kohli Photo like Controversy: किंग कोहली के लाइक विवाद पर अवनीत कौर का पहला रिएक्शन आया सामने!

इंस्टाग्राम पोस्ट में किया रोमैंटिक अनाउंसमेंट...

टेलर ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से अपने इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा कि- 'आपके इंग्लिश टीचर और आपके जिम टीचर शादी कर रहे हैं ।' तस्वीर में टेलर ने व्हाइट ब्लैक मिडी पहने हुई हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीं ट्रैविस ने ब्लैक कलर का शर्ट और व्हाइट कलर के शॉट्स में नजर आ रहें है। दोनों की जोड़ी काफी शानदार लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

डायमंड रिंग की कीमत करीब 4.38 करोड़...

फैंस इस खूबसूरत रिंग की कीमत जानने के लिए काफी उत्साहित है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह रिंग 8- 10 कैरेट की है। जूलरी इंन्फ्लुएंसर जूलिया शाफ के अनुसार, इस कुशन कट डायमंड की कीमत लगभग 2.19 करोड़ रुपे है, जबकि पूरी अंगूठी की कीमत करीब 4.38 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पहली मुलाकात और प्यार की शुरुआत...

टेलर और ट्रैविस की मुलाकात 2023 में टेलर के एरिज टूर के दौरान हुई थी। ट्रैविस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि - पहली बार दोनों की बात नहीं हुई थी। ट्रैविस टूर में एक स्पेशल ब्रेसलेट भी लेकर गए थे, लेकिन उसे देने का मौका नहीं मिला। इसके बाद दोनों का रिश्ता मजबूत हुआ और 2 साल से वे डेट कर रहें हैं।

ट्रेविस का शानदार रिकॉर्ड...

ट्रैविस केल्सी ने फुटबॉल में अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह 10 बार प्रो बॉलर और 7 बार ऑल - प्रो रह चुके हैं। उनके नाम 1000 रिसीविंग यार्ड्स का रिकॉर्ड भी है।

टेलर स्विफ्ट की शोहरत और संपत्ति...

टेलर स्विफ्ट को दुनिया की सबसे अमीर फीमेल सिंगर्स में गिना जाता है। उनकी संगीत और ब्रांडिंग की वजह से वे ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। अब उनकी सगाई के बाद फैंस काफी खुश है और उन्हें बधाई दे रहें हैं।