खेल
Sunil Shetty Praised Jemimah: WBBL से जेमिमा ने लिया नाम वापस, वजह सुनकर सुनील शेट्टी ने की तारीफ...
Sunil Shetty Praised Jemimah: विमेंस बिग बैश लीन (WBBL) से भारतीय विमेंस टीम की स्टार प्लेयर जेमिमा रोड्रिग्स ने अपना नाम वापस ले लिया। उनके इस फैसले के पीछे की वजह ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Read More: Sidharth Kiara Daughter Name: कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी के नाम का किया ऐलान…
दरअसल 23 नवंबर को भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी होने वाली थी, लेकिन अचानक उनके पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टलनी पड़ी। रिपोर्ट के अनुसार, इसी वजह से जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL से नाम वापस ले लिया और उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रैंड स्मृति के साथ रहने का फैसला किया है।
क्लब से सीजन से बाहर रहने की मांगी अनुमति
ब्रिस्बेन हीट ने जेमिमा के WBBL से नाम वापस लेने की वजह बताई। उन्होंने एक बयान जारी किया और कहा कि - 'जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL के बाकी मैंचो से रिलीज की मांग की थी, इस रिक्वेस्ट को हमने एक्सेप्ट कर लिया है। वो यहां अपने दोस्त स्मृति मंधाना की शादी में शामिल होने आईं थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टालनी पड़ी, इस वजह से वो मुश्किल घड़ी में जेमिमा ने स्मृति के साथ रहने का फैसला किया।'Bumped into this article first thing in the morning and my heart felt full. Jemimah leaving the WBBL to be by Smriti’s side. No big statements, just quiet solidarity.
This is what real teammates do. Simple. Straight. Genuine pic.twitter.com/dL04daGjSu — Suniel Shetty (@SunielVShetty) November 28, 2025