The BCCI has introduced severe restrictions on vid

IPL REEL Video Ban Rules: IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने बनाए सख्त नियम

IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने लागू किए सख्त नियम

IPL REEL Video Ban Rules 2026: IPL में सोशल मीडिया और सुरक्षा को लेकर BCCI ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने रील बनाने और पोस्ट करने पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

खिलाड़ियों और ब्रॉडकास्टर्स के लिए बनाए सख्त नियम

BCCI ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइंस को काफी सख्त कर दिया है। अब मैच के दौरान या स्टेडियम के संवेदनशील इलाकों में वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है। 

अब IPL मैचों में क्रिकेटर, उनके परिवार के सदस्य, गर्लफ्रैंड और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर कोई भी रील नहीं बना सकेंगे। न ही कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकेंगे। अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता तो BCCI उस पर कार्रवाई कर सकता है।  

डगआउट और मैदान पर मोबाइल बैन

एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने पाया है कि कुछ पूर्व क्रिकेटर मैच के दौरान डगआउट के पास से वीडियो बना रहे थे। इसके बाद बोर्ड ने तुरंत रिकॉर्डिंग रुकवाई थी। अब उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी है।

नियम के मुताबिक, आधिकारिक ड्रेस पहनकर निजी यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया के लिए शूटिंग करना प्रतिबंधित है।

सुरक्षा और प्राइवेसी को खतरा

BCCI को चिंता है कि, रील बनाने के चक्कर में खिलाड़ियो और टीम को नुकसान पहुंच सकता है, क्योकि खिलाड़ियों द्वारा यात्रा और ठहरने की जानकारी साझा करने से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। मैच से ठीक पहले वीडियो पोस्ट करने से कई बार प्लेइंग-11 का संकेत मिल जाता है, जो नियमों का उल्लंघन है।

एक भारतीय तेज गेंदबाज को उनकी पत्नी द्वारा होटल का वीडियो प्रमोट करने पर पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है।

टीम बस और होटल के लिए कड़े प्रोटोकॉल

भ्रष्टाचार रोकने के लिए ACU ने टीम के मूवमेंट को लेकर भी आपत्ति जताई  है। 

1. अब खिलाड़ी अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को टीम बस में साथ नहीं ले जा सकेंगे।

2. होटल के उन हिस्सों में जहां केवल टीम को अनुमति है, वहां परिवार या इन्फ्लुएंसर्स का प्रवेश वर्जित होगा।

उल्लंघन करने पर 'जीरो टॉलरेंस'

BCCI ने साफ कर दिया है कि इन नियमों का पालन न करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यही कड़े नियम अब राज्यों की T-20 लीगों में भी लागू होंगे ताकि युवाओं को सही अनुशासन सिखाया जा सके।