खेल

Cricketer Smriti Wedding Card Viral: स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति के शादी की डेट आई सामने, कार्ड वायरल...

Cricketer Smriti Wedding Card Viral: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना कभी अपने बल्लेबाजी की वजह से तो कभी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई दिनों से उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्मृति और उनके बॉयफ्रैंड पलाश मुच्छाल का नाम भी लिखा है, लोग दावा कर रहें हैं कि ये उनके शादी का कार्ड है। Read More: IND-A vs SA-A ODI 1st Match: गायकवाड का दमदार शतक, इंडिया-ए ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका-ए को हराया… हालांकि अब तक दोनों की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्रिकेट में लगातार चमकती स्टार...

स्मृति मंधाना ने हाल ही में भारत को ICC महिला वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट की भारत की टॉप रन-स्कोरर रहीं। 117 वनडे मैचों में 5322+ रन बनाकर वह मिताली राज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रन-स्कोरर हैं। उनकी बैटिंग की निरंतरता और ग्रेसफुलनेस उन्हें भारत की सबसे लोकप्रिय महिला एथलीटों में शामिल करती है। उनकी उपलब्धियों ने लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।

वायरल कार्ड में शादी की डेट....

सोशल मीडिया पर वायरल हुए शादी के निमंत्रण कार्ड में 20 नवंबर 2025 को विवाह की तारीख बताई गई है, जबकि शादी का स्थान स्मृति मंधाना का गृह नगर सांगली, महाराष्ट्र बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादी होगी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के करीबी परिवार के सदस्यों के साथ कई साथी क्रिकेटर्स, फिल्म जगत के कलाकार और संगीत उद्योग से जुड़े लोग शामिल होंगे। इस कथित कार्ड के सामने आते ही इंटरनेट पर उत्साह और चर्चाओं का माहौल बन गया है।

स्मृति के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पलाश मुच्छाल का पोस्ट हुआ था वायरल...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रन से साउथ अफ्रीका को हराकर विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया, जिसके बाद से ही पूरे देश में खुशी की लहर है। ऐसे में स्मृति मंधाना के साथ उनके बॉयफ्रैंड पलाश मुच्छल नजर आएं। साथ ही पलाश ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से स्मृति की 2 तस्वीरे शेयर कर विमेंस वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी थी।

पलाश की पोस्ट ने खीचा था सबका ध्यान…

पलाश ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका हाथ नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी पकड़ रखी है और सामने स्मृति मंधाना मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। और कैप्शन में लिखा- ‘सबसे आगे है हम हिंदुस्तानी’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)

लेकिन इस तस्वीर में स्मृति और ट्रॉफी के अलावा पलाश के हाथ में बना टैटू हाइलाइट हो रहा है। उनके टैटू में “SM18” लिखा हुआ है, जो कि उनकी गर्लफ्रैंड और भारतीय टीम की स्टार स्मृति मंधाना के नाम और उनके जर्सी नंबर 18 के रुप में देखा जा रहा है।

दूसरी तस्वीर में साथ नजर आया कपल…

पलाश ने दूसरी तस्वीर अपने साथ शेयर की, जिसमें स्मृति ब्लू जर्सी के साथ तिरंगे से लिपटी हुई हाथ में ट्रॉफी लिए पलाश के साथ पोज देते नजर आ रहीं हैं। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)

उन्होंने तस्वीर के साथ बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। कैप्शन में लिखा कि -“क्या मैं सपना देख रहा हूं”।

पलाश ने दिए थे अपने शादी के संकेत…

पलाश मुछाल मूलतः इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब के ‘रू-ब-रू’ कार्यक्रम में मंधाना से जुड़ी यादों और अपने लगाव के बारे में कहा— ‘‘वह बहुत जल्दी इंदौर की बहू बनेंगी… मैं बस इतना कहना चाहता हूं।’’ इस पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 30 वर्षीय मुछाल ने हंसते हुए कहा, ‘‘मैंने आपको हेडलाइन दे दी है।’’