खेल
Palash Muchhal Tattoo Viral: वर्ल्ड कप विनर स्मृति मंधाना के लिए पलाश मुच्छल का खास पोस्ट वायरल!
Palash Muchhal Tattoo Viral: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रन से साउथ अफ्रीका को हराकर विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया, जिसके बाद से ही पूरे देश में खुशी की लहर है। ऐसे में स्मृति मंधाना के साथ उनके बॉयफ्रैंड पलाश मुच्छल नजर आएं। साथ ही पलाश ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से स्मृति की 2 तस्वीरे शेयर कर विमेंस वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी।
Read More: Ikk Kudi Movie Reveiw: शहनाज गिल की फिल्म देख भारती सिंह हुई इमोशनल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल….
पलाश की पोस्ट ने खीचा सबका ध्यान...
पलाश ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका हाथ नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी पकड़ रखी है और सामने स्मृति मंधाना मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। और कैप्शन में लिखा- 'सबसे आगे है हम हिंदुस्तानी'लेकिन इस तस्वीर में स्मृति और ट्रॉफी के अलावा पलाश के हाथ में बना टैटू हाइलाइट हो रहा है। उनके टैटू में "SM18" लिखा हुआ है, जो कि उनकी गर्लफ्रैंड और भारतीय टीम की स्टार स्मृति मंधाना के नाम और उनके जर्सी नंबर 18 के रुप में देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
दूसरी तस्वीर में साथ नजर आया कपल...
पलाश ने दूसरी तस्वीर अपने साथ शेयर की, जिसमें स्मृति ब्लू जर्सी के साथ तिरंगे से लिपटी हुई हाथ में ट्रॉफी लिए पलाश के साथ पोज देते नजर आ रहीं हैं। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहें हैं।उन्होंने तस्वीर के साथ बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। कैप्शन में लिखा कि -"क्या मैं सपना देख रहा हूं"।
View this post on Instagram